फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये हड़पने के आरोप में बहन-बहनोई पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती) । विधवा बहन का रुपये हड़पना एक दंपती को महंगा पड़ गया। बहन ने सगी बहन और उसके पति बहनोई पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के राजाजोत कला गांव की रहने वाली सुनीता वर्मा की शादी हर्रैया थानां क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी शेषराम के हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही सुनीता के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनीता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बहन और उसके पति ने जमीन खरीदने के लिए 15 लाख रुपये तीन साल पहले लिए थे। दोनों न जमीन खरीदा और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनीता की बड़ी बहन गायत्री देवी और उनके पति अमर नाथ निवासी सुकरौली चौधरी थाना पैकोलिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें