फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो कार जलने के मामले में कबाड़ी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ जलाने से लगी आग में दो कारें जलने के मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के गदहाखोर निवासी अन्नू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़ेवन बाईपास के पास उनकी दुकान के बगल में कबाड़ी की दुकान है। आरोप है कि वहां अक्सर तार जलाकर तांबा और एल्युमिनियम निकाला जाता है। 17 जून की रात कबाड़ी की ओर से रबर जलाने के दौरान आग लग गई। आग ने कबाड़ी की दुकान के साथ उनकी दुकान को भी चपेट में ले लिया।
अन्नू के अनुसार, उस समय उनकी दुकान के सामने मरम्मत के लिए दो कारें खड़ी थीं। आग की चपेट में आने से दोनों कारें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के पसड़ा निवासी राजन अग्रहरि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें