नगर बाजार। कलवारी पुलिस ने अपहरण और आपराधिक धमकी के मामले में लंबे समय से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा प्रसाद उर्फ किसान पुत्र रामकरन, निवासी गाना, थाना कलवारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में अपहरण और धमकी का मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने गायघाट से गाना जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे उसे पकड़ लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। संवाद