सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहा गोंडा जिले का सिपाही
छावनी क्षेत्र के एक गांव में चुपके से शादी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चोरी-छिपे दूसरी शादी करने के मले में छावनी थाने की पुलिस ने पीएसी के प्रशिक्षणाधीन सिपाही पर महिला उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि वह छावनी क्षेत्र के एक गांव में आकर दूसरी शादी कर रहा था। जानकारी होने पर हली पत्नी पहुंच गई और शादी करने से रोकने लगी। इस पर सिपाही व अन्य ने लोगों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देवरिया जिले की रहने वाली प्रमिला चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 16 दिसंबर 2020 को उनकी शादी गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी जय चौहान के साथ हुई थी। पति जय चौहान सीतापुर में 11वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही ट्रेनर के पद पर तैनात हैं। तहरीर में बताया है कि उनका पति से देवरिया न्यायालय में धारा 125 सीआरपीसी, 498ए व धारा 12 का मुकदमा चल रहा है।
धारा 12 में न्यायालय के आदेशानुसार वह पति जय चौहान के घर पर निवास कर रही है। आरोप है कि पति जय चौहान ने दो मार्च को बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के रूपगढ़ गांव में चोरी-चुपके पिंकी चौहान से दूसरी शादी कर रहे थे। मौके पर प्रशासन के साथ वह शादी को रोकवाने पहुंच गई थी। शादी का विरोध करने पर पति व अन्य लोगों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर जय चौहान निवासी दुर्जनपुर थाना वजीरगंज जिला गोंडा के अलावा पिंकी चौहान, अशोक चौहान, पूनम देवी व अन्य लोग निवासी रूपगढ़ थाना छावनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।