फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव में दो माह पहले हुई एक मारपीट के मामले में हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद व दो अज्ञात सहित कुल चार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव निवासी सुनील कुमार शर्मा ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि 30 मार्च की शाम वह घर पर मौजूद था, तभी विपक्षी उनके दरवाजे से बिजली का तार व तंबू लगाकर ले जाने लगे, इस बात का विरोध किया तो विपक्षी अमित मौर्या, सुमित मौर्या व दो व्यक्ति अज्ञात एक राय होकर उनको अपशब्द कहने के साथ मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उनका भांजा शिवम शर्मा आया तो उसको भी मारा-पीटा। भांजा अपनी जान बचाने के लिए दौड़कर अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया तो बरामदे में घुसकर खिड़की दरवाजा तोड़ने के साथ-साथ भांजे को अपशब्द कहने के साथ जान-माल धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें