फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में कथित फर्जी स्टांप और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन गिरवी दिखाकर धन उगाही करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कलवारी मुस्तहकम निवासी राहुल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके बाबा लल्लन सिंह की मृत्यु के बाद गांव के जुग्गू सोनकर ने फर्जी स्टांप के आधार पर एक लाख रुपये में एक बीघा जमीन गिरवी रखने का दावा किया और उस जमीन पर खेती भी कर रहा है। शिकायत के अनुसार, जुग्गू सोनकर पहले उनके परिवार का गल्लेदार था।
उसके कहने पर राहुल ने तीन जून 2024 को 50 हजार रुपये उसकी पत्नी किरन देवी के खाते में भेज दिए। बाद में जब जुग्गू ने शेष 50 हजार रुपये की मांग की तो राहुल ने गिरवीनामे का स्टांप दिखाने को कहा।
विज्ञापन

राहुल का आरोप है कि स्टांप देखने पर उसमें दर्ज तिथियों में विसंगति मिली। स्टांप पर लिखे जाने की तिथि 25 अप्रैल 2019 अंकित है, जबकि स्टांप की खरीद 30 जून 2022 की दर्शाई गई है। वहीं उनके बाबा लल्लन सिंह का निधन 16 जून 2022 को हो चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टांप पर उनके बाबा के हस्ताक्षर फर्जी हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनजीत सोनकर, आसाराम सोनकर और हिराऊ सोनकर ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए और बाद में कथित रूप से झूठी गवाही भी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने खेत छोड़ने से इन्कार करते हुए अभद्रता और मारपीट पर उतारू होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें