फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिलावटी पनीर बनाने वाले फैक्टरी संचालक पर एफआईआर

Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिवगुलाम में मिलावटी पनीर तैयार करने के आरोपी फैक्टरी संचालक पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा है। फूड इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने फर्म और संचालक पर अपमिश्रित खाद्य पदार्थ बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़े पैमाने पर पनीर आपूर्ति के रैकेट का भंडाफोड़ किया था, टीम ने पौने तीन क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट कराया था। बताया गया कि बेहद सस्ते दाम पर पनीर की आपूर्ति करने वाला यह गिरोह लंबे समय से जिले में सक्रिय था। शादी-समारोह, होटल-ढाबों से लेकर किराने की दुकानों तक इसकी आपूर्ति पहुंच रही थी। मौके से पकड़े गए केमिकल, मिलावटी सामग्री और बड़ी मात्रा में तैयार पनीर ने पूरे नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है।
पनीर के साथ अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री की बरामदगी ने इस बात की पुष्टि की है कि जनपद में बड़े पैमाने पर मिलावट का खेल होता है। कोतवाली पुलिस को फूड इंस्पेक्टर नगरीय क्षेत्र अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से दिए गए तहरीर में बताया गया कि मालवीय रोड पिकौरा शिवगुलाम के मंगला कॉलोनी नाले के पास स्थित मेसर्स गौरव डेयरी का निरीक्षण संचालक हर्ष गुप्ता की उपस्थिति में किया गया था।
विज्ञापन

यहां पनीर टोफो बूंदी निर्माण के लिए रिफाइंड पामोलिन ऑयल 50 टीन, स्किम्ड मिल्क पाउडर ओरोगेनिक ब्रांड तीन बोरी, 148 लीटर उबला दूध, चार बोरी बेसन की बूंदी, पांच किलो हरे रंग की बूंदी, सेफोलाईट रसायन पैकेट, अज्ञात रसायन 37 लीटर, रानी पाल एक खुली डिब्बी, पनीर 282 किलो आदि अस्वच्छकर एवं अस्वास्थयप्रद जन उपयोग के लिए विनिर्माण/भंडार करते हुए पाया गया था।
विभाग ने बताया है कि उक्त सभी का अलग-अलग नमूना माल तैयार कर संग्रहीत किया गया है। जिसमें पनीर की मात्रा 280 किलो, टोपो 150 किलो, मिल्क पाउडर 148 लीटर, विक्रेता की सहमति से विनष्ट किया गया। अज्ञात रसायन 35 लीटर, हरी बूंदी दाना 3 किलो, पीली बूंदी दाना 123 किलो, रूची ब्रांड रिफाइंड पामोलिन ऑयल 748 किलो, स्किमिंड मिल्क पाउडर 71 किलो, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल 169 किलो को जब्त कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि इस प्रकार उपरोक्त खाद्य कारोबारी की ओर से हानिकारक रसायनों एवं अपमिश्रकों का प्रयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है जो कि मानवीय स्वास्थ्य के लिए अनुप्रयुक्त एवं हानिकारक है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मेसर्स गौरव डेयरी पिकौरा शिवगुलाम ब्राह्मण महासभा के पीछे गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती और मालिक/प्रो. हर्ष गुप्ता पुत्र अमीर चन्द्र गुप्ता निवासी पिकौरा दत्तू राय ब्राह्मण महासभा के पीछे गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती के खिलाफ अपमिश्रित खाद्य पदार्थ बनाने के धारा 455/25 274,276,277,318(4), बीएनएस 272/274/275/420 के तहत केस दर्ज किया है।
कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्म और संचालक पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। विवेचना की जिम्मेदारी कोतवाली थाना के उप निरीक्षक सुभाशंकर यादव को सौंपी गई है।
-
जिले के बाहर भी होती है मिलावटी पनीर की आपूर्ति
जानकारों ने बताया कि जिले में तैयार मिलावटी पनीर की आपूर्ति आसपास जिलों में होती है। गांव-कस्बे तक यह पनीर धंधेबाज आसानी से पहुंचा देते हैं। सस्ते दर में पनीर गांव में पा जाने से ग्राहक भी खरीदारी कर लेते हैं। अब शहर में पनीर बनाने के इस खेल का खुलासा होने पर धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने भी इसको लेकर टीम और सक्रिय कर दिया है। संवाद
-
छह माह पहले भी हुई थी छापेमारी, पनीर का लिया गया था सैंपल
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में किराए के मकान में संचालित फैक्टरी में अवैध कारोबार के शक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छह माह पहले छापा मारा था। उस दौरान पनीर का सैंपल लेकर संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। दो माह बाद संचालक ने फिर वही कार्य शुरू किया। इस बाद बड़े पैमाने पर कार्य होता पाया गया और कार्रवाई हुई। हालांकि, अभी पुराने सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। संवाद
कोट
निरीक्षण के दौरान गौरव डेयरी पर मिलावटी पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थ बनाने संबंधी सामग्री और कई संदिग्ध केमिकल पाए गए थे। स्थानीय फूड इंस्पेक्टर की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक सामग्री को सीज किया गया है।
विज्ञापन

-चितरंजन कुमार सिंह, जिला अभिहित अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें