फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्रांड की डुप्लिकेसी में इलेक्ट्रिक सामान के दुकानदार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान पर कथित रूप से ब्रांडेड का नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम लगभग पांच बजे पैनासोनिक कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार ने महसो बाजार स्थित श्याम ट्रेडर्स के संचालक महेश गुप्ता के खिलाफ लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दुकान पर नकली पैनासोनिक ब्रांड के इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचे जा रहे थे। शिकायत में कहा गया कि कंपनी को काफी समय से इस संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। सुनील कुमार के मुताबिक, जांच के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में पैनासोनिक ब्रांड का नकली इलेक्ट्रिक सामान बरामद हुआ।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को असली उत्पाद उपलब्ध कराने और बाजार में नकली सामान की बिक्री रोकने के लिए कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच के कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें