फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन : ढांचे तक सिमटा निर्माण, कागजात में पूरा हो गया काम

विज्ञापन
आईटीआई परिसर में बनकर तैयार हुआ है ओवरहेड टैंक संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना) जिले के कई गांवों में अभी भी अधूरी है। किसी गांव में पाइपलाइन बिछने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, तो कहीं ओवरहेड टैंक का निर्माण अधर में लटका है। वहीं कार्यदायी फर्म 1.82 करोड़ की पेयजल परियोजना को पूर्ण दिखा दिया जबकि ग्रामीणों को हैंडपंप से प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सदर तहसील के ग्राम पंचायत चितरगड़िया गांव में स्थिति सबसे खराब है। ग्रामीणों के मुताबिक, करोड़ों रुपये की परियोजना जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण प्रभावित हुई है। चितरगड़िया में जनवरी 2023 में 1.82 करोड़ रुपये से टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ दिन काम चला और नलकूप समेत कुछ ढांचा तैयार हुआ, और फिर काम ठप हुआ तो फिर शुरू नहीं हुआ। काम तब से रुका हुआ है। ओवरहेड टैंक का स्ट्रेचर तो तैयार किया जा चुका है, लेकिन इस पर टैंक नहीं रखा गया है।
ग्राम प्रधान रणजीत चौधरी का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को मिट्टी से पाटकर खानापूरी की है, जिससे गड्ढे हो गए हैं। लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं, बरसात में आवागमन में परेशानी बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि कागज में यह परियोजना साल 2024 में पूर्ण है, मगर अभी धरातल पर पानी नहीं पहुंच सका है। मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. अभी तक अधूरे कार्य को शुरू नहीं कराया। लोग देसी और इंडिया मार्क हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों के 17,56 घरों को मिलना है पानी : चितरगड़िया ग्राम पंचायत में पानी टंकी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। योजना के तहत दो ग्राम पंचायतों के 17,56 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने केवल गड्ढा खोदकर काम बंद कर दिया। हैरानी की बात यह है कि कार्यदायी संस्था द्वारा स्थल पर एक जनवरी 2024 को कार्य पूर्ण होने का बोर्ड भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें