फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का इंतजार, 20 तक एलान संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने का इंतजार बढ़ गया है। पहले चरण में जारी 127 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आई आपत्तियों और सुझावों के बाद अब केंद्रों में फेरबदल की संभावना तेज हो गई है। किसी विद्यालय को केंद्र की जिम्मेदारी मिल सकती है तो किसी का केंद्र निरस्त भी हो सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में अंतिम सूची में केंद्रों की संख्या घटने-बढ़ने के साथ कई विद्यालयों के परीक्षा केंद्र भी बदल सकते हैं। विभाग को उम्मीद है कि 20 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार पहले चरण में जिले के 127 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की थी। सूची पर आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे। इसके बाद विद्यालयों की ओर से अलग-अलग तरह की मांगें और आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन

छह विद्यालयों ने अपने यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र को निरस्त करने की सिफारिश की, जबकि 45 विद्यालयों ने उन्हें परीक्षा केंद्र बनाए जाने का अनुरोध किया। वहीं, 37 विद्यालयों ने कुछ परीक्षा केंद्रों की दूरी निर्धारित मानक से अधिक होने का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई। इन सभी आपत्तियों और अनुरोधों पर जिला स्तरीय समिति ने सुनवाई की। इसके बाद समिति ने अपनी संस्तुतियों और सुझावों के साथ अंतिम रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। अब परिषद के स्तर से इन पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाना है।
माना जा रहा है कि आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुछ विद्यालयों को केंद्र बनाने और कुछ केंद्रों को हटाने का फैसला हो सकता है। इससे परीक्षा केंद्रों की मौजूदा सूची में बदलाव संभव है।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद परिषद को सुझाव भेज दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद उसी के अनुसार आगे की तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें