लवारी। नगर पंचायत गायघाट में सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने सात नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीरेंद्र कुमार निवासी बनकटी, थाना लालगंज ने तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अगस्त को राजस्व टीम बंजर भूमि, तालाब, खलिहान और मवेशीखाना की पैमाइश कर रही थी।
इसी दौरान शुभम, मंत्रीलाल, विजय, अजय, विशाल, शहजाद और सौरभ समेत 20 अज्ञात लोगों ने राजस्व टीम के कार्य में बाधा डाली। विवाद बढ़ने पर टीम मौके से चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वीरेंद्र कुमार और उसके साथियों से मारपीट की, जातिसूचक गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी कर रहे हैं।