पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बेलघाट गांव निवासी हरिशंकर सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी मनोज सोनी, पवन सोनी, रानू सोनी और आदित्य सोनी 11 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे लाठी-डंडा लेकर आए और गाली देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। हल्ला होने पर बचाने आए भाई सुबाष को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी है। मारने-पीटने से उसे काफी चोटें आई हैं। संवाद