फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Sat, 21 Jun 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। बनकटिया गांव में शुक्रवार को आम तोड़ने के विवाद में दो परिवारों में मारपीट हो गई। एक परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कप्तानगंज क्षेत्र के रामचंद्र और विजय कुमार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 5 बजे विजय कुमार की भैंस राम चंद्र के दरवाजे पर चली गई। दोनों पक्ष कहासुनी करने लगे। उसी बीच आम तोड़ने पर भी बहस हो गई। आरोप है कि रामचंद्र के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से विजय कुमार पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। आनंद कुमार, पिंकी पत्नी विजय कुमार, विजय कुमार, सुभावत्ती देवी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि विजय कुमार की तहरीर पर 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

शांति भंग की आशंका में 16 का किया चालान
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका को लेकर नौ महिलाओं समेत 16 आरोपियों का चालान किया है। इनमें गुड़िया पत्नी प्रेमशंकर, कंचन पुत्री राम उजागिर, गुड़िया पत्नी सुबाष, समायरा पुत्री हनीब, सलमा पत्नी हनीब निवासी बुधईपुर, कंचन, शैल कुमारी पत्नी शिवपूजन, मोनिका पत्नी राममंगल, माया देवी पत्नी शिवकुमार निवासी गोविंदपारा शामिल हैं। इनके अलावा धर्मेंद्र निवासी बुधईपुर, जगन्नाथ, राजदेव निवासी भरू, राम मंगल निवासी गोविंदपारा, प्रमोद कुमार निवासी बुधईपुर, अंकुश निवासी कटइया और रतासी निवासी अमन यादव पर भी यह कार्रवाई की गई है। संवाद
भोयर चौबे में मारपीट,चार नामजद

नगर बाजार (बस्ती)। भोयर चौबे में मकान की सफाई के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भोयर चौबे के रमापति दूबे ने तहरीर दी कि वह अपने मकान की सफाई करवा रहे थे। विपक्षियों ने इसका विरोध करते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे मारपीट कर घायल कर दिया। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि बसंत उर्फ संजय कुमार, विनोद कुमार, शिवम उर्फ अटल व कमल कुमार निवासी भोयर चौबे के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
गौर। यौन शोषण के आरोपी राजेश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, आठ माह पहले किशोरी को शादी का झांसा देकर भाग ले जाने और यौन शोषण के मामले में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी को लंबे समय से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। संवाद
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने चोरी के आरोपी थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी प्रदीप सिंह उर्फ राजा बाबू को शुक्रवार भोर में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 21 जनवरी की रात को गांव के जितेन्द्र चौधरी ने सोनहा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के प्रदीप व कल्लू ने दरवाजे के सामने फैलाया डिलीवरी पाइप व बाल्टी चुरा लिया है। पुलिस ने एक फरवरी को दोनों के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया था। संवाद
मारपीट के मामले में चार पर केस
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जोगापुर में मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहां के हबीबुल्लाह ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि 13 जून को उसे और उसके भाई सफीउल्लाह, समीउल्लाह, सहवान, उनके बुआ के लड़के अंसार, भाभी अक्तरुन निशा व शमा को आरोपियों ने मारापीटा। पुलिस ने उसी गांव के अब्दुल अलीम, मोफीद, सफीक व मोइद पर केस दर्ज किया है। संवाद
दूर के रिश्तेदार पर दुष्कर्म का केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धोखे से युवती से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2021 को दोपहर वह कंपनी बाग में दवा लेने गई थी। वहीं पर रास्ते में दूर के रिश्तेदार वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रंजीत यादव ने रोककर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि वह अपने मित्र के कमरे पर धोखे से ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
मारपीट में चार नामजद
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने जगतापुर में मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहां की शमीम बानो ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 13 जून को पुरानी रंजिशा को लेकर अली हसन, जबी हसन, सदीक हसन व मेहंदी हसन ने मारा-पीटा। संवाद
अपशब्द कहने पर मारपीट
बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के शिवपुर में अपशब्द कहने के विवाद में मारपीट हुई। निधि की तहरीर पर बसंती, प्रियंका, मानसी, राम अजोर व अजय पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें