हर्रैया। थाना क्षेत्र के अमीनडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी, डंडा व लोहे का राॅड लेकर मारपीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के अमीनडीह गांव निवासी कुंदन मौर्या पुत्र छेदी लाल मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे विपक्षी समयदीन, भोले नाथ, रघुनाथ, रवि निवासी अमीनडीह थाना हर्रैया रंजिश को लेकर उनको तथा उनके भाई कुलदीप व पिता छेदीलाल मौर्या को लाठी-डंडा लोहे के राॅड आदि से मारने-पीटने लगे। जिससे उनके भाई कुलदीप को काफी चोटें आईं। इस संबंध में सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।