फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली भट्ठे के पास बाइक से हुई दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में प्रिया निषाद पत्नी स्वर्गीय आशीष मुहल्ला हिंदू नगर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा ने लिखा है कि उनके पति आशीष पुत्र अशोक कुमार एक ब्रेकर्स पर अगौना थाना कलवारी में काम करते थे। 8 मई को वे गौसपुर बाजार गए थे, आते समय शाम लगभग 7:30 बजे दुबौली भट्टे के सामने पैदल पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से उसके पति को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 10 मई को कैली ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें