फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जादारी को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जादारी को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

- 13 घायल, एक दर्जन पर मुकदमा
- प्राथमिक उपचार के बाद घायल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पतीला गांव में सोमवार को जमीन पर कब्जादारी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर क्रास प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
उक्त गांव निवासी श्रीचंद्र तथा छठी लाल के बीच एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस पर कब्जेदारी को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। तहरीर के अनुसार श्रीचंद्र का संबंधित जमीन पर छप्पर है, जिसमेकंडा आदि रखा है। विरोधियों ने एकराय होकर वहां हमला बोलकर तहस-नहस कर दिया। मना करने पर बुरी तरह मारा-पीटा। दूसरे पक्ष के अनुसार भी उसी जमीन को लेकर कब्जादारी के चलते मारपीट की घटना बताई गई है जिसके बाद पुलिस ने सुनीता पत्नी श्री चंद की तहरीर पर छठी लाल सहित छह लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार पुलिस ने दूसरे पक्ष के मेंही लाल पुत्र स्व. प्रसाद की तहरीर पर विपक्षी आज्ञाराम सहित छह लोगों को नामजद तथा कुछ अन्य लोगों को अज्ञात बता कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कप्तानगंज पंकज गुप्ता ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। उसी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें