फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में अंटकी मूंगफली,मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के साथ मूंगफली खा रहा था दो वर्ष का सुभाष
विज्ञापन

लखनऊ के निजी अस्पताल में सुबह आठ बजे हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया (बस्ती)। गले में मूंगफली का दाना फंस जाने से परशुरामपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के दो वर्ष के बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार व गांव के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मनपुर निधासिंह गांव निवासी हरीश पांडेय का पुत्र सुभाष अपनी बहन के साथ मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान एक दाना उसके गले में फंस गया। वह चिल्लाने लगा। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने रात में उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की दोपहर दो बजे उसका ऑपरेशन होना था लेकिन सुबह आठ बजे ही उसकी मौत हो गई। सुभाष घर का इकलौता चिराग था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी एक सप्ताह पहले ही उसके बड़े बाबा सूर्यकांत पांडेय की सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिवार इस गम से उबरा भी नहीं था कि यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें