नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम कचूरे में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित हौसला प्रसाद ने थाना नगर में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात लगभग 10 बजे अभय और निर्भय, रामजनम तथा ज्ञानदीप ने मिलकर उनके घर पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला किया।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हौसला प्रसाद, उनकी बहू गुड़िया पत्नी भीम, नाती सूरज कुमार और बेटी राधिका पत्नी अशोक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को कॉल किया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद