फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकरी की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी पटाखे की दुकान लगाने को लेकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ में बुधवार को पटाखे की दुकान लगानेकके लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष के सोनहा निवासी श्याम सुंदर सल्टौआ बाजार में बेकरी की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने दुकान घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के गौरव श्रीवास्तव का आरोप है कि बेकरी की दुकान पर केक खरीदते समय चॉकलेट का डिब्बा गिर गया। इसी बात पर नाराज होकर घर के दो लोगों के साथ श्याम सुंदर ने करीब 20 अन्य लोगों को बुलाकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


थाने पर पहुंचते ही दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी बहसबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को थाने पर बैठा लिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच-पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दिवाली के एक दिन पूर्व दोनों पक्षों के मध्य पटाखा की दुकान लगाने को लेकर मारपीट हुई थी। महनुआ गांव के दीपांशु कसौधन ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सोनहा बाजार के बगल पटाखा की दुकान लगा रहे थे। बगल में दुकान लगाए विपक्षियों ने अपने परिजनों के साथ बेवजह उसकी दुकान को पलट दिया व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। बताया जा रहा है कि दिवाली के एक दिन पूर्व हुई घटना पर संज्ञान लिया गया होता तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें