कप्तानगंज (बस्ती)। महुलानी गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के नादेकुआं के रहने वाले सनी शुक्रवार को अपनी मौसी को बाइक से उनके घर पहुंचाने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव जा रहे थे। शाम पांच बजे महुलानी-मानपुर मोड़ पर सामने से आई बाइक से दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में शकुंतला देवी (50) पत्नी ईश्वरदीन निवासी पगार थाना कप्तानगंज और सनी (20) घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी लेकर भाग निकला। संवाद