फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में पटीदारों के बीच मारपीट, छह लोग घायल

Thu, 13 Feb 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। महादेवरी गांव में दो पटीदारों के बीच चल रही जमीन की रंजिश में बुधवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल शुक्ला और प्रमोद शुक्ला के बीच नाली के लिए तनातनी चल रही है। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
पुलिस को दी तहरीर में एक पक्ष का आरोप है कि वह सुबह जा रहे थे। अपने सहन के सामने अनिल जाने पर एतराज जताया तो बहस हो गई। थोड़ी देर बाद अनिल अपने पुत्रों आशीष, आलोक व पत्नी सुंदरी के साथ दरवाजे पर चढ़ आए। लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में मोहित उर्फ वेद प्रकाश, गौतम, प्रमोद व ताड़क नारायण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अनिल ने आरोप लगाया है कि गौतम और मोहित उनके घर में घुसकर दो सोने की चेन और जेवर चुरा ले गए। उलाहना देने पत्नी व बच्चों के साथ ताड़क नारायण के घर गए थे। इसी बात पर ताड़क नारायण ने अपने पुत्रों के साथ उसे, उसकी पत्नी सुंदरी, पुत्रों आलोक, आशीष, के साथ मारपीट की। सीओ संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें