फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौकड़ी टोल प्लाजा पर दावत में मारपीट, मैनेजर सहित तीन कर्मी बर्खास्त

Fri, 06 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा पर मंगलवार-बुधवार रात में शराब पार्टी में विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में मैनेजर संदीप मान सिंह, विनोद कुमार व अभिषेक ने अपने ही टोल की आईटी टीम के कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। सीनियर टोल मैनेजर भगवान सिकरवार ने बताया कि घटना की वीडियो फुटेज देखने के बाद टोल मैनेजर व दो अन्य सहायक मैनेजर को बर्खास्त कर दिया गया। उसके बाद उन लोगों ने खुदकुशी कर लेने की धमकी दी है। वहीं चौकडी टोल प्लाजा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बीएन मिश्रा ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त से नहीं करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि चौकड़ी टोल प्लाजा पर शराब पार्टी के दौरान टोल के वैलीडेटर रोहित सिंह, सुपरवाइजर हिमांशु चौहान के साथ टोल मैनेजर संदीप सिंह, सहायक मैनेजर अभिषेक पांडेय, विनोद कुमार ने गाली गलौज और मारपीट की। टोल प्रशासन से इसकी शिकायत की गई। सीसीटीवी फुटेज से मामले की पुष्टि होने पर टोल प्रशासन ने संदीप सिंह सहित दोनों अन्य सहायक प्रबंधकों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी की बात से बौखलाए टोल मैनेजर ने कंपनी के मालिक से व्हाट्सएप पर मैसेज कर सुसाइड करने की धमकी दी। उसके बाद कार्यदायी संस्था पाथ इंडिया लिमिटेड ने छावनी पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं पूर्व टोल मैनेजर संदीप सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें