बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबू राम मौर्य ने सोमवार को रुधौली ब्लॉक क्षेत्र के खाद की दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने दो दुकानों की औचक चेकिंग की। इस दौरान एक दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा न होने पर लाइसेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बालाजी खाद भंडार, रुधौली में भौतिक स्टॉक सत्यापन के दौरान कुल 239 बोरी यूरिया उपलब्ध पाई गई। पॉस मशीन के दर्ज स्टॉक से मिलान करने पर यह सही पाया गया। इस प्रतिष्ठान पर अनुदानित बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। स्टॉक रजिस्टर भी ठीक प्रकार से (अद्यतन) नहीं रखा गया था। इसे लापरवाही करार देते हुए दुकानदार को नोटिस थमाई गई। वहीं मान्या ट्रेडर्स पर छापेमारी के दौरान कुल 1555 बोरी यूरिया भंडारित पाई गई। यहां भी पॉस मशीन से मिलान करने पर स्टाॅक सही पाया गया। संवाद