फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में महिला सफाईकर्मी की मौत, गड्ढे में मिली लाश व बाइक

विज्ञापन
महिला सफाई कर्मी की मौत होने पर जांच करती पुलिस - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेड़ा समय माता मंदिर के पास महिला सफाईकर्मी की गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के आहर गांव की रहने वाली सुनीता (35) सल्टौआ ब्लाॅक के परसा लगड़ा गांव ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को घर से शाम को अपनी बाइक से भानपुर जाने के लिए कहकर निकली थी। रविवार की सुबह धर्म कांटा के सामने सड़क किनारे सुनीता शव व बाइक गड्ढे में मिला। मौके पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें