संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी/बस्ती। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियाद लेकर आई महिला को अचानक चक्कर आ गया। इससे अफरातफरी मच गई।
प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची थाना क्षेत्र के बभनियांव बुजुर्ग की रहने वाली मनोरमा सिंह के अपना प्रार्थनापत्र थानाध्यक्ष दिया।
इसके बाद उसे चक्कर आ गया और वह कुर्सी पर गिर पड़ी। आननफानन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां पर होश आया। करीब दो घंटे के बाद परिवार के लोग एंबुलेंस से महिला लेकर बस्ती चले गए।
समाधान दिवस में नायब तहसीलदार स्वाति सिंह भी पहुंचीं। इस मौके पर उपनिरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, दिनेश सिंह, अभय शंकर तिवारी, मंजूलता सहित लोग मौजूद रहे।
उधर, कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज ने शहर कोतवाली में जनसुनवाई की। उन्होंने मातहतों को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
नगर बाजार संवाद के अनुसार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के सामने फरियादियों की भीड़ लग गई।
पुलिस और प्रशासन के दोनों आला अफसरों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर मातहतों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस मौके पर फरियादियों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के संबंध में जागरूक किया गया।
समाधान दिवस में थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह, फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंइ तिवारी, उपेंद्र शर्मा, समरजीत यादव, लेखपाल सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब