फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बाेर्ड के 23 मेधावियों का सम्मान समारोह आज

Thu, 12 Jun 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के 23 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बच्चों को टैबलेट और 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ साथ इन मेधावियों को एक शील्ड और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। समारोह में जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि इस बार हाई स्कूल की परीक्षा जिले में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र श्रेयांश शर्मा, अंश वर्मा, कृति मिश्रा, आदित्य कुमार शर्मा, हरिओम गुप्ता, सजल श्रीवास्तव, मोहम्मद नफीस, अभय त्रिपाठी, अंशिका, राज कपूर, ऋषभ त्रिपाठी, शिखर त्रिपाठी एवं यश त्रिपाठी शामिल हैं।
इसके अलावा इंटरमीडिएट में जिले में टाप करने वाली अंकिता वर्मा, दुर्गेश, मुस्कान बरई, दिव्यांशु, अमित वर्मा, शिवम चौरसिया, सत्यम सेन सिंह, अंशु चौधरी, शिवांगी पटेल एवं हर्ष जायसवाल को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समारोह जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक कविन्द्र चौधरी, विधायक अजय सिंह, विधायक दूध राम, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं सुभाष यदुवंश एवं गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा इस समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें