बस्ती। प्रधानाचार्य परिषद के 13 जून को होने वाले ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर एवं प्रादेशिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि नेता शिक्षक दल, विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह होंगे।
परिषद के अध्यक्ष योगेश शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से प्रधानाचार्यों की उपस्थिति की सहमति मिल चुकी है। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल, डाॅ. तेज प्रताप सिंह, डाॅ. महेंद्र त्यागी, राजेंद्र कुमार वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हर प्रसाद यादव, महामंत्री डॉ. रवींद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डाॅ. मणिशंकर त्रिपाठी, मंत्री डाॅ. अनिल वशिष्ठ के साथ ही अनेक विद्वान हिस्सा लेंगे। सम्मेलन चार सत्रों में आयोजित होगा।
राजकीय इंटर कालेज के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में डाॅ. केडी द्विवेदी, डाॅ. सुरभि सिंह, डाॅ. अरुण मिश्रा, सतीश रंजन सिंह चंद्रमा कौशिक पांडेय, कौशलेंद्र मिश्र, रामभवन, आज्ञाराम चौधरी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, फैज आलम, वीरेंद्र सिंह, डाॅ. चक्रपाणि पाठक, डाॅ. विनोद राय, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय, उत्तम श्रीवास्तव, राजित राम वर्मा आदि उपस्थित रहे।