फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी की किल्लत से परेशान लोग सड़कों पर उतरे

Thu, 08 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भानपुर मे रूपया न मिलने के कारण सड़क जाम करके किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी कैश का संकट बरकरार रहा। जिसके चलते जरूरतमंदों में बेचेनी और गुस्सा देखा गया।  ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश एटीएम और बैंक बृहस्पतिवार को भी बंद रहे। जिसे लेकर लोगों में रोष रहा। व्यवस्था से नाराज लोगों ने बस्ती-बांसी और बस्ती डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। वहीं शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक खुलने के घंटों पहले लोग बैंक के बाहर लाइन में लग जा रहे हैं। अंत में किसी को दो हजार तो किसी को एक हजार मिल रहा है। 
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक स्टेट बैंक में कैश न होने से नाराज लोगों ने बैंक के सामने बस्ती-बांसी सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर  पहुंचे एसआई मोती लाल व प्रमोद यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर  लोग नही माने। लोगों का आरोप था कि बीते सप्ताह तीन दिन कंप्यूटर की  हार्ड डिस्क की खराबी के कारण बैंक में लेन बंद रहा। जबकी असलियत में गेट पर ताला बंद  करके अन्दर आडिट का काम होता रहा। शाखा प्रबंधक अख्तर हुसैन जब दोपहर बाद कैश आने का आश्वासन दिया जब जाकर पुलिस जाम हटा सकी।   एटीएम बंद होने से भी लोगों में नाराजगी  रही।

भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड के  बीच रकम के लिए लाइन लगाए लोगों को जब यह पता चला की कैश खत्म हो गया  हैं तो उनका धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों लोगों ने पीएनबी तुसायल के  सामने ही बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर खडे़ हो गए और सड़क पर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों  को समझाबुझा कर रास्ता खाली कराया। पीएनबी रामनगर में भी मात्र सौ लोगों को ही दो हजार के दर से  भुगतान किया गया। वहीं पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शकंरपुर में भी लोगों को बिना कैश के खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गोपीनाथपुर स्थित पीएनबी शाखा पर सुबह से ही लोग लाइन में लगे थे।  सुबह 10 बजे जब ब्रांच नही खुली तो ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। करीब 11 बजे बैंक पर आकर एक सिपाही ने बताया कि बैंक आज बंद रहेगा।  निराश होकर लोगों को वापस जाना पड़ा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि रीजनल आफिस से आदेश है कि अगर कैश नहीं तो बैंक बंद रखा जाए।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार स्टेट बैंक गायघाट और पूर्वांचल बैंक गायघाट में कैश न होने से लोगों को पैसा नहीं मिला लोग निराश होकर घर लौटे। जबकि

यहां लोग सुबह से ही लाइन में लगे रहे। कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक पीएनबी फेटवा, पीएनबी कलवारी,  पूर्वांचल बैंक कलवारी में रकम न आने से लोगों को वापस घरों में जाना पड़ा।  स्टेट  बैंक पोखरनी में कुछ रकम वितरित की गई।

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक पक्कवा बाजार,  देईसांड़, बानपुर, लालगंज, महादेवा, बनकटी, सिंडीकेट व रामपुर बैंक  तीन दिन से ड्राई है। वहीं एसबीआई बनकटी  बृहस्पतिवार को दो बजे ड्राई हो गया। एसबीआई और सिंडिकेट बैंक के एटीएम तो दो हफ्ते से बंद है। खाताधारक विवेकानंद शुक्ल, बबलू दूबे, चंदन तिवारी, मनोज कुमार भी परेशान नजर आए।  मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक में सुबह से ही बैंक के गेट पर लोग बैठे रहे। लेकिन बैंक का ताला नहीं खुला। स्टेट बैंक पुरैना में सुबह चार बजे से लाइन लग गई।  यहां पर लोगों को रकम मिली। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक विशेरषरगंज, चिलमा, दुबौलिया में कैश न होने लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें