फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डेगरहा में पुलिस का खौफ, घरों में सिर्फ महिलाएं

विज्ञापन
डेगरहा में गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के डेगरहा गांव में पुलिस के हमले के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस का खौफ देखने को मिला। गांव में सन्नाटा पसरा है। बीच-बीच में पुलिस की गाड़ियां आकर सायरन बजाकर चली जा रही हैं। सायरन की आवाज सुनकर बच्चे भी घरों में दुबक जा रहे हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं बची हैं। पुलिस के डर से पुरुष गांव छोड़कर भाग हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने कुछ और लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के वारंटी विपिन कुमार को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के मामा के घर वालों व कुछ अन्य लोगो ने हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि हमला बोलने वालों के हाथों में धारदार हथियार भी थे। नोकझोंक और घेराबंदी के बीच एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई थी। चार पुलिसकर्मियों ने रविवार को सीएचसी में डॉक्टरी भी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद से ही हमलावर गांव छोड़कर भाग गए हैं।
सूत्र बताते हैं कि नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को भी कई स्थानों पर दबिश दी। कुछ रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा गया है, मगर पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है। उधर, गांव के एक शख्स में नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाम होने पर पुरुष घरों पर आते हैं और दिन में बाहर रहते हैं। सोमवार को आरोपी के घर पर सन्नाटा रहा। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। जबकि आसपास के घरों में कुछ महिलाएं दिखाई दीं जो कुछ बोलने को तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की देर रात चौकी प्रभारी टिनिच हरि राय व उनके हमराही शिवपुर गांव निवासी दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के वारंटी विपिन कुमार को पकड़ने डेगरहा गांव गई थी। इसी बीच आरोपी के मामा राम कुमार व अन्य लोगों ने पुलिस पर चोर-चोर कहते हुए हथियार लहराते हुए गाली देते हुए हमला बोल दिया था। हमले में हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी गई थी। भीड़ और रात होने के फायदा उठाते हुए सभी आरोपी भागने में सफल हो गए थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि वारदात के बाद लगातार चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अब तक किसी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें