फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनकाउंटर का खौफ, तख्ती लटकाए सरेंडर करने पहुंच रहे अपराधी

Mon, 06 Jun 2022 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

शनिवार को भी छावनी थाने के हत्या के प्रयास के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित कचहरी में न्यायालय के गेट पर आत्मसमर्पण करने पहुंचा। छावनी थाने के माझिल गांव निवासी विशाल उर्फ मोहन दुबे पर गांव के ही तीन लोगों पर गोली चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस एनकाउंटर का खौफ अपराधियों और वांछितों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसका नतीजा है कि हफ्ते भर में पांच अपराधी गले में तख्ती लटकाए पुलिस के पास सरेंडर करने पहुंचे। तख्ती पर लिखा था कि साहब हमें गोली न मारो, हम सरेंडर करने आए हैं। यह बात अलग है कि इस हनक के बावजूद आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया।
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि निरंकुश अपराधियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस का दबाव बढ़ा है। रही बात घटनाओं की तो सभी का अविलंब खुलासा किया जा रहा है। पिछले दिनों लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों के अलावा गैगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त कलवारी थाने में तख्ती लटकाए पहुंचे।

असल में आंबेडकरनगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र के चार बदमाशों ने गिरोह बनाकर जिले में लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। जिनमें उन्हें इन दिनों जमानत मिली हुई थी। इसी बीच पुलिस ने चारों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। गैंगस्टर में वांछित चारों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


दबाव बढ़ने पर दो जून को वांछित राजकुमार वर्मा और विपिन यादव निवासीगण चौथइया चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा जनपद आंबेडकरनगर अपने परिवार वालों के साथ गले में तख्ती लटकाए पहुंचे। इसके अगले ही दिन तीन जून को उसके बाकी दो साथी सोनू और चंदन निवासी ग्राम छोटी पैकोलिया थाना कोतवाली टांडा जनपद आंबेडकरनगर भी उसी अंदाज में कलवारी थाने पर आत्मसमर्पण करने पहुंच गए।

शनिवार को भी छावनी थाने के हत्या के प्रयास के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित कचहरी में न्यायालय के गेट पर आत्मसमर्पण करने पहुंचा। छावनी थाने के माझिल गांव निवासी विशाल उर्फ मोहन दुबे पर गांव के ही तीन लोगों पर गोली चलाने का आरोप है।

यद्यपि उसने न्यायालय में सरेंडर करने की अर्जी डाली थी मगर पुलिस उससे दो कदम आगे बढ़कर न्यायालय के गेट पर ही घेर लिया। मजबूरन उसने गले में तख्ती लटका कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिस पर लिखा था, साहब हमें गोली मत मारो, हम सरेंडर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें