फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत पुत्र घायल

Thu, 27 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। मंगलवार रात करीब 8 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी के पास रामपुर मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक मुन्ना गुप्ता (32) और बाइक पर सवार उसका पुत्र प्रतीक (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भेजा। वहां डॉक्टरों ने मुन्ना गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बस्ती भेजा गया। प्रतीक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें