फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करवट ले रहा मौसम, पारा लुढ़का, कोहरे के आसार

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम एक बार फिर तेज करवट ले रहा है। दिन में हल्की धूप जरूर निकल रही है, लेकिन पछुआ हवा की ठंडक ने न्यूनतम तापमान को तेजी से नीचे धकेल दिया है। हवा में तेजी से बढ़ती नमी और गिरते पारे की वजह से कोहरा छाने की आशंका है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के अनुसार अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री व तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आर्द्रता भी मौसम में परिवर्तन का संकेत दे रही है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कोहरे के तेजी से बनने की स्थिति को मजबूत करती है। हवा की गति 1.6 किमी/घंटा और दिशा उत्तरी-पश्चिमी बनी हुई हैं। यही हवाएं ठंडक फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा और हवा की दिशा पश्चिमी ही बनी रहेगी। हालांकि रात और भोर के समय तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे कई क्षेत्रों में दृश्यता घटने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें