बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे पिता (30) की बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मासूम की हत्या की घटना के करीब 15 महीने बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पिता के निधन की जानकारी मिलने पर समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने बच्ची को न्याय दिलाने और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया।