नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
हर्रैया/महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति करीब डेढ़ वर्ष पहले 15 वर्षीय बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने जब इसका विरोध किया तो दिल्ली भाग गया। करीब एक माह पहले वह फिर घर आया और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है।
प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।