पशु बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या जनपद के जुबेरगंज से पशुओं को बेचकर वापस हो रहे किसान से कार सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर छह हजार रुपये लूट लिया। उसके बाद उन्हें हाइवे पर सड़क के किनारे धकेल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि किसान के साथ गए उसके पुत्र का अभी पता नहीं चला है।
इस संबंध में एसओ छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव के रहने वाले पलटू राम गुप्ता ( 55) व अपने पुत्र लालचंद गुप्ता (32) के साथ रविवार सुबह अपनी गाय बेचने जुबेरगंज बाजार गए थे। गाय बेच कर घर वापस आ रहे थे। दोपहर में सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़े थे। तभी कार सवार बदमाशों ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दिया। इसके बाद अयोध्या बाई पास पर कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने नशे की गोली खिला दी जिससे पिता पुत्र दोनों बेहोश हो गए। उनके पास रखे छह हजार रुपये लेकर पलटू राम को छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर पुलिया के पास चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क के किनारे बेहोशी हालत में पड़ा थे।
किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस और पशु व्यापारी पलटू राम के परिजनों को दिया पुलिस ने पशु व्यापारी को अस्पताल ले गये वहां पर कुछ होश आने के बाद व्यापारी ने आप बीती बताई। छावनी के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि पलटूराम को घर भेजा गया है। उनके पुत्र की तलाश की जा रही है।