फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्गेश हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने एसओजी के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र के जगदीशपुर शराब की दुकान के सामने युवक की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के लबनापार निवासी रणंजय उर्फ ओम तिवारी और उसका बेटा शिवम शामिल है।
विज्ञापन

इन दोनों की निशानदेही पर ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया गया है, जिसके सिर में वार करने से जखनी निवासी दुर्गेश पांडेय की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगने की बात बताई गई है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र के जखनी निवासी दुर्गेश पांडेय और बगल के गांव लबनापार के रणंजय कैली अस्पताल के पास स्थित जगदीशपुर गांव के सरकारी देसी शराब के ठेके पर शराब पी रहे थे। नशे में दुर्गेश पांडेय का रणंजय से कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार रणंजय ने अपने बेटे और अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्गेश पांडेय व एक युवक के बीच काफी देर तक सड़क पर ही धक्का-मुक्की होती रही। बगल से गुजर रही एक स्कार्पियो की साइड से वह लड़खड़ाते हुए टकरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उस दौरान पिटाई से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें