फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आर्यवीर दल देश को दे रहा राष्ट्रभक्त युवा शक्ति

Sun, 11 May 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आर्यवीर दल की ओर से उमा पब्लिक स्कूल हार्दिया में सात दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का समापन आर्य वीर वीरांगनाओं के शौर्य प्रदर्शन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि आर्य वीर दल अपने स्थापना काल से ही देश को चरित्रवान और राष्ट्रभक्त युवा शक्ति प्रदान कर रहा है। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आर्य वीर दल संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय, व सेवा भाव के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है। पूर्व मुख्य प्रशिक्षक राहुल आर्य सहायक प्रशिक्षक राम तनय और महिमा आर्य के निर्देशन में बच्चों ने सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार आदि ने गौरवान्वित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें