फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिता और विवेचक नहीं पहुंचे, किशोर की अंतिम सुपुर्दगी टली

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय से लापता हुए 15 वर्षीय छात्र की अंतिम सुपुर्दगी का मामला बुधवार को टल गया। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष किशोर को पेश किया गया था। उसके पिता और मामले के विवेचक उपस्थित नहीं हुए। इस कारण विधिक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकीं। समिति ने किशोर को उसकी मां की अस्थायी अभिरक्षा में सौंप दिया। अब बृहस्पतिवार को इस मामले की दोबारा सुनवाई होगी।
विज्ञापन

यह मामला निजी विद्यालय के प्रबंधक के बेटे और 26 वर्षीय महिला शिक्षक के लापता होने से जुड़ा है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी। छात्र के पिता ने महिला शिक्षक के खिलाफ बहला-फुसलाकर बेटे को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कप्तानगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को लखनऊ से सकुशल बरामद किया था।
पुलिस ने किशोर को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया था। मंगलवार को समिति के निर्देश पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को उसे दोबारा समिति के सामने पेश किया गया। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि पिता और विवेचक उपस्थित नहीं थे। इस कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आवश्यक साक्ष्यों और संबंधित पक्षों की मौजूदगी के बाद ही अंतिम सुपुर्दगी पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें