रुधौली। रुधौली शुगर मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का करीब 41 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान नहीं होने से नाराज मनोज कुमार चौधरी समेत अन्य किसानों ने बुधवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट नौशीन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नए पेराई सत्र की शुरुआत से पहले पूरा बकाया भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि भुगतान न होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे। मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पुराने भुगतान के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं। बकाया नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संवाद