बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए बुधवार को जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि किसानों को आवश्यकतानुसार डीएपी मिलेगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों जैसे उद्यान, रेशम, मत्स्य, फसल बीमा, इफको तथा पशुपालन विभाग से संबंधित स्टाॅलों का निरीक्षण किया।
गोष्ठी के दौरान उन्नतशील कृषि निवेशों, नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं शासन द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित कृषक उपयोगी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उर्वरकों की थोड़ी कमी है। मगर, किसानों को इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है। जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता अनुरूप सभी को डीएपी मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि किसान भूमि परीक्षण प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच कराकर खद का प्रयोग करें। इससे लागत में कमी आएगी तथा खाद पर निर्भरता कम होगी। संवादन