मानिक चन्द। साऊंघाट ब्लॉक सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त संबंधी जानकारी देते हुए तमिलनाडु से प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुनाया गया। इसके बाद एडीओ एजी सूरज वर्मा ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने और इसके सही प्रबंधन के लाभों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुभाषचंद ने किसानों को रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की समय से बुवाई के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर महीना गेहूं की बाेवाई का सबसे उपयुक्त समय है। समय से बोवाई करने पर उत्पादन में वृद्धि होती है, इसलिए किसान समय पर गेहूं की बोवाई सुनिश्चित करें।