वाल्टरगंज। क्षेत्र के विशुनपुरवा स्थित बगढ़रवा शिव मंदिर परिसर में रविवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबू राम मौर्या ने किसान मेले का उद्घाटन किया। मेले में कृषि प्रसार, निवेश व तकनीकी प्रबंधन योजना के तहत किसानों को आधुनिक खेती व कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।
कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण व कृषक जागरूकता पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि तकनीकी जानकारी दी। भोजपुरी गायक अमरेश पांडेय ‘अमृत’ ने खेती-किसानी व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किसानों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। संवाद