कलवारी। एसपी अभिनंदन के आदेश पर मुकामी पुलिस ने रविवार को महिला की पिटाई के आरोप में मिश्रौलिया गांव के पांच लोगों प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिश्रौलिया गांव की रहने वाली मिन्नतुनिशा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पति शबरे आलम हमेशा नशे में धुत रहता है। दूसरी महिला से संबंध भी है। वह अपने बच्चों को देखना नहीं चाहता और खर्च भी नहीं देता। 13 जनवरी को पति, कलीमुननिशा, मोहम्मद इस्लाम, साजिदा तथा हाजरा खातून ने उसकी पिटाई की। थाने पर तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच दरोगा अश्वनी कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद