परशुरामपुर। रौजा गांव शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र धेनुगांव में तौल टिकट न मिलने से किसान भड़क उठे। हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी और नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि जिनके पास खेती का रकबा ही नहीं हैं, उनकी पर्चियां लगातार आ रही हैं। अन्य किसानों को तौल टिकट देने में आनाकानी की जा रही है।
किसान रघुनंदन सिंह, कृष्ण जीवन सिंह, सर्वजीत सिंह, सूबेदार, जिलेदार, रामदौर पासवान, रामस्वरूप मौर्य, रघुनाथ तिवारी आदि सैकड़ों किसान तौल कांटे पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। उधर, गन्ना तौल बंद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रौजा गांव शुगर मिल के सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस संबंध में सरकारी गन्ना समिति विक्रमजोत के सचिव अंगद वर्मा का कहना है कि किसानों ने शिकायत की है।