फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना उतराई के पैसे मांगने पर किसानों का हंगामा, तौल ठप

विज्ञापन
शिवा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना उतारने के नाम पैसा लिए जाने का विरोध करते किसान। संवाद
विज्ञापन
गौर। चीनी मिल बभनान के शिवा-बेलवा राजा गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को गन्ना उतराई के पैसे मांगने को लेकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बैलगाड़ी से गन्ना उतरवाने के लिए मजदूर पैसे मांग रहे हैं, जबकि इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। विरोध के चलते सुबह से गन्ने की तौल ठप रही और किसान दिनभर बैलगाड़ियों के साथ क्रय केंद्र पर खड़े रहे।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के इस क्रय केंद्र पर रविवार सुबह किसान गन्ना लेकर पहुंचे। तौल के बाद बैलगाड़ी से गन्ना उतरवाने के लिए मजदूरों ने पैसे की मांग की तो किसान विरोध करने लगे। किसान शिवराम यादव, अंगद पांडेय, राजकुमार, मोतीलाल, अशोक कुमार, राम प्रकाश, रोहित मौर्य और जोखू ने जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव के नेतृत्व में हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों ने कहा कि 21 सितंबर को सहकारी गन्ना विकास समिति गौर में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में चीनी मिल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया था कि गन्ना उतरवाने के नाम पर किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बैठक में क्रय केंद्रों पर बैलगाड़ी से गन्ना उतारने के लिए मजदूरों के बजाय क्रेन का इस्तेमाल करने पर भी सहमति बनी थी। इसके बावजूद अब तक व्यवस्था लागू नहीं हुई। पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी किसानों को पुरानी व्यवस्था के तहत परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के सचिव लाल बहादुर ने बताया कि क्रय केंद्रों पर गन्ना उतराई के नाम पर किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना है। इसके लिए चीनी मिल की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है।
चीनी मिल बभनान के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि बैलगाड़ी से गन्ना उतरवाने के लिए किसानों को कोई पैसा नहीं देना है। यदि मजदूर पैसे मांग रहे हैं तो यह गलत है। लेबर को लेकर बातचीत चल रही है। मिल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही तौल शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें