फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूरिया लेने के लिए बारिश में भीगते पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकचन्द। विकास क्षेत्र साॅऊघाट व सल्टौआ गोपालपुर की विभिन्न समितियों पर यूरिया खाद पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसान बारिश में भीगते हुए समितियों पर पहुंच गए। इस दौरान कई समितियों यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन देखी गई। बारिश की वजह से खाद का वितरण ठप रहा।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स लि. बसडीला के सचिव दिनेश कुमार उपाध्याय एवं बी-पैक्स मझौआमीर सरैया व महसिन के सचिव कुलदीप शुक्ला द्वारा सुबह किसानों से आधार कार्ड व खतौनी लेकर उनका विवरण दर्ज किया गया। बारिश बंद होने के बाद इन समितियों पर यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया। दिन में ढाई बजे तक तीनों समितियों की खाद खत्म हो गई। बी-पैक्स समिति पर किसान हंगामा करने लगे तो सचिव को गोदाम खोलकर दिखाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली गोदाम देखने के बाद किसान शांत हुए। किसान रामसवारे, उमेश प्रताप सिंह, हरिकेश, राजेश, प्रदीप, कृष्णा, वसीउल्लाह, राजकुमार, रियाज अहमद, यार मोहम्मद, सूरज, रमेश कुमार ने कहा कि खाद की आवक किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। कहा कि तीनों समितियों पर पॉच-पॉच सौ बोरा यूरिया की आपूर्ति की गई थी जो दो दिन घंटे में वितरित होकर खत्म हो गई। गोदाम फिर ड्राई हो गए। किसान प्रदीप व कृष्णा ने कहा कि अभी तक एक बोरा भी यूरिया खाद खेत में नहीं छोड़ पाएं है। इससे फसल की प्रगति प्रभावित हो रही है। सचिव दिनेश कुमार उपाध्याय व कुलदीप शुक्ला ने कहा कि आज या कल में खाद फिर आएगी। इसके बाद बचे हुए किसानों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें