फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली कटौती और नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान

Tue, 15 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को तहसील परिसर में किसानों की पंचायत की। बिजली कटौती और नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। एसडीएम रश्मि यादव को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि भानपुर, असनहरा और रुधौली फीडर से जुड़े गांवों में लोकल फाल्ट के चलते कई घंटों बिजली कटौती हो रही है। सरयू नहर की माइनर शाखाओं में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। किसानों ने तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था कराने और जल जीवन मिशन की टंकियों से सभी घरों तक पानी पहुंचाने की मांग की। संत कुमार भारती, पीतांबर मौर्य, श्यामलाल, रामनयन, राम प्रताप, रामरेखा, लाल बहादुर, रामजीत, दिनेश, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें