फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना उतरवाई लेने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Dec 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों में आक्रोश को देखते हुए चेयरमैन ने केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रमजोत। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के तहत बभनान चीनी मिल की ओर से संचालित क्रय केंद्रों के गन्ना किसानों से अवैध उतराई लेने की शिकायतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों ने गन्ने की उतरवाई बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद गन्ना चेयरमैन सहकारी गन्ना समिति विक्रमजोत सिद्धांत कुमार सिंह ने शनिवार को गन्ना क्रय केंद्र धिरौली बाबू, बबुरी बाबू एवं विशुंदासपुर का निरीक्षण किया।
किसानों ने बताया कि प्रति बैलगाड़ी और ट्रॉली जो 23 क्विंटल गन्ने का शुद्ध वजन होता है, उस पर 100 रुपये प्रति ट्रॉली की अवैध वसूली केंद्र पर अनलोडिंग कर रहे श्रमिकों द्वारा लिया जा रहा है। इससे चार रुपये 40 पैसे प्रति क्विंटल का आर्थिक बोझ किसानों पर डाला जा रहा है। अवैध वसूली को लेकर के गन्ना किसानों में आक्रोश व्याप्त है। गन्ना किसानों ने इस अवैध वसूली को न रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि किसानों की शिकायत गंभीर है। गन्ना उतरवाई एक प्रकार से अवैध वसूली है जो कि गन्ना खरीद आपूर्ति अधिनियम की धारा 43 के विरुद्ध व इसकी अवहेलना भी है । इस संबंध में कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से लिखित एवं मौखिक रूप से संपर्क कर रोकने का अनुरोध किया गया। मगर, अब तक इसपर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें