बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना के 11वें दिन कर्मचारियाें, किसानों और मजदूरों ने सपा नेताओं के साथ को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पांच सूत्री ज्ञापन सीआरओ कीर्ति प्रकाश को सौंपा। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी और कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी मौजूद रहे।
सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि यह पूर्वांचल की आर्थिक रीढ़ से जुड़ा मामला है, अगर सरकार ठोस कदम नही उठाती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विधायक राजेन्द्र चौधरी ने किसानों व श्रमिकों की आजीविका को सबसे बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि वर्ष 2018 में वाल्टरगंज की चलती हुई मिल को बंद करके कर्मचारियों तथा किसानों के साथ अन्याय किया गया है। संवाद