फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में सैनिटाइजेशन पर खर्च होंगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में सैनिटाइजेशन पर खर्च होंगे 25 लाख रुपये
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना से बचाव के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन पर इस बार वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 25 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। यह धन कोरोना प्राटोकाल के तहत सैनिटाइजेशन आदि पर व्यय किया जाएगा।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने 14 जुलाई से 2021 की परीक्षा प्रस्तावित की है। यह निर्धारण कोरोना महामारी के दौरान तीसरी बार किया गया है। पहली बार फरवरी में जब केंद्रों का निर्धारण किया गया तो कोरोना की दूसरी लहर आ गई। बाद में 18 जून को पूर्व प्रचलित पद्धति के अनुसार परीक्षा कराने की सूचना दी गई, लेकिन 24 जून को उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा की प्रकृति और स्वरूप में बदलाव कर यह निर्देश दिया कि किसी भी हालत में परीक्षा का समय डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट से ज्यादा न हो। बाद में विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने तीन घंटे की परीक्षा को डेढ़ घंटे और दो घंटे की परीक्षा का समय सिर्फ एक घंटे कर दिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि प्रति छात्र 20 रुपये सैनिटाइजेशन आदि के रूप में केंद्रों को अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के कुल 287 महाविद्यालयों के कुल एक लाख 73 हजार 789 में तकरीबन एक लाख 27 हजार 379 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। बस्ती के नोडल अधिकारी और एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के अनुसार बस्ती के 37 केंद्रों पर तकरीबन 32 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुल तकरीबन 25 लाख रुपये कोरोना प्रोटोकाल पर अतिरिक्त व्यय होगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि की परीक्षा समिति के सदस्य पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रति छात्र 20 रुपये की दर से कोरोना प्रोटोकाल के अंतर्गत सैनिटाइजेशन आदि का व्यय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें